कूटनीतिदिल्ली

एआई एंकर करती हैं स्वागत, ‘आस्क गीता’ से मिलेगा हर सवाल का जवाब, दुनिया के सामने डिजिटल इंडिया..!

दिल्ली इस वक्त दुनियाभर में चर्चा में है। चर्चा की वजह जी-20 समिट है, जिसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है। जी-20 समिट में इस बार विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए एआई एंकर हैं। इतना ही नहीं, इसमें ‘आस्क गीता’ से विदेशी मेहमान पर्सनल और प्रोफेशनल सवाल पूछ सकेंगे। डिजिटल इंडिया के एक्सपीरियंस हॉल में ऐसी कई सुविधाओं को शोकेस किया जाएगा।
जी-20 में डिजिटल इंडिया का जलवा
किसी शॉपिंग मॉल में एंट्री करते ही आपको जरूरत की सभी चीजें एक जगह पर दिख जाती हैं। ऐसा ही कुछ डिजिटल वर्ल्ड है, जो आपको एक क्लिक पर सभी जरूरी सर्विसेस से जोड़ता है। भारत सरकार इस डिजिटल वर्ल्ड के जरिए जी-20 में दुनियाभर के तमाम दिग्गजों का स्वागत कर रही है। जी-20 समिट में डिजिटल इंडिया के लिए अलग से एक्सपीरियंस हॉल तैयार किए गए हैं। इन हॉल में दुनियाभर से आए मेहमान डिजिटल वर्ल्ड में भारत की उपलब्धियों को एक्सपीरियंस कर सकेंगे।
हॉट स्पॉट बनी हुई है दिल्ली
दिल्ली इस वक्त दुनियाभर के लिए हॉट स्पॉट बनी हुई है। इसकी वजह जी-20 समिट है, जिसकी अध्यक्षता इस बार भारत कर रहा है। दुनिया की तमाम बड़ी शक्तियां दिल्ली में एक मंच पर होंगी। देश के सबसे बड़े इनडोर हॉल भारत मंडपम में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत मंडपम में वैसे तो बहुत कुछ देखने लायक है, लेकिन सरकार यूपीआई और डिजिटल वर्ल्ड में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाना चाहती है। यही वजह है डिजिटल इंडिया के लिए अलग से एक एक्सपीरियंस हॉल तैयार किया गया है।
एआई एंकर करेगी स्वागत
विदेशों से आ रहे मेहमानों के स्वागत के लिए जी-20 में एआई एंकर मौजूद होगी। ये एक एडवांस वॉयस क्लोनी टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जिससे लोगों को असली जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। ये एआई एंकर एक होलोबॉक्स में मौजूद होगी। इसमें फेस रिकॉग्निशन का भी यूज किया गया है, जिससे जब कोई शख्स इस स्क्रीन के सामने आएगा, तो एंकर उसे पहचान लेगी और उनसे उनकी भाषा में बात करेगी। एआई एंकर डिजिटल इंडिया का एक छोटा-सा हिस्सा है। ऐसे कई टूल्स इस समिट के दौरान विदेशी मेहमानों को देखने को मिलेंगे।
आस्क गीता सुलझाएगा जीवन की पहेली
प्रगति मैदान का हॉल नंबर-4, जहां डिजिटल इंडिया की उन सभी सुविधाओं को शोकेस किया जा रहा है, जो जीवन को आसान बनाने में मदद करती हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इस हॉल में क्या खास है। हम आपको उसी सफर पर ले चल रहे हैं। सबसे पहला नाम है, आस्क गीता। ये एक एआई जनरेटेड ऐप है, जो डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन में मौजूद है। जी-20 समिट में आने वाले अंतरराष्ट्रीय मेहमान आस्क गीता से प्रोफेशनल, पर्सनल और दूसरे सवाल कर सकते हैं। मेहमानों को इन सवालों का जवाब भगवत गीता के आधार पर मिलेगा।
भाषिणी करेगी ट्रांसलेशन
इसके अलावा इस एक्सपीरियंस जोन में भाषिणी की टीम भी मौजूद होगी। इसकी मदद से आप विभिन्न भाषाओं का आपस में ट्रांसलेशन कर सकते हैं। भाषिणी एक एंड्रायड बेस्ड लैंग्वेज प्लेटफॉर्म है, जो सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से आप किसी कंटेंट को विभिन्न भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं। सिर्फ भारतीय भाषा ही नहीं इस प्लेटफॉर्म पर कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। इस प्लेटफॉर्म पर आप किस भाषा में बोलते हैं और किस भाषा में सुनना चाहते हैं, ये दोनों एंटर कर सकते हैं। इसके बाद दोनों ही यूजर्स अपनी-अपनी भाषा में बात करेंगे और उन्हें चुनी हुई भाषा में आउटपुट मिलेगा। ये ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
और क्या होगा खास?
इसके अलावा डिजिटल इंडिया के एक्सपीरियंस जोन में यूपीआई, दीक्षा, आयुष्मान भारत, कोविन, ई-संजीवनी, डिजिटल इंडिया उमंग और दूसरे प्लेटफॉर्म्स को दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं, इस समिट में डिजिटल म्यूजियम होगा, जो जी20 के सदस्य देशों और इन्वाइट किए गए देशों की विरासत को डिजिटल रूप में दिखाएगा। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अलग-अलग संस्कृतियों, उनके ज्ञान और बराबरी को दिखाने के लिए किया जाएगा। डिजिटल इंडिया के हॉल में इन सब के अलावा डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की दूसरी हाईलाइट्स को भी दिखाया जाएगा।

Related posts

मॉक पोल में ईवीएम से भाजपा के पक्ष में अतिरिक्त वोट के आरोपों को चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष किया खारिज, बताई सारी प्रक्रिया..

Clearnews

टीएमसी सांसद द्वारा नकल करने के बाद जगदीप धनखड़ ने लगायी क्लास , सोशल मीडिया पर आलोचनाओं में घिरा विपक्ष

Clearnews

राहुल गाँधी को बड़ी राहत, मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सजा पर रोक..! संसद की राह फिर खुली

Clearnews