खेल

भारत का सबसे तेज धावक! गुरिंदरवीर सिंह ने इंडियन ग्रां प्री 1 में तोड़ा 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड

नयी दिल्ली। गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए इंडियन ग्रां प्री 1 में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार 10.20 सेकंड में दौड़ पूरी कर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।
24 वर्षीय पंजाब के इस एथलीट, जो रिलायंस की ओर से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, ने अक्टूबर 2023 में मणिकांत होबलीधर द्वारा बनाए गए 10.23 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गुरिंदरवीर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इससे पहले 2021 में 10.27 सेकंड था।
रिलायंस का ही प्रतिनिधित्व कर रहे मणिकांत होबलीधर ने 10.22 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 0.01 सेकंड का सुधार किया। यह प्रदर्शन पुरुषों की 100 मीटर फ़ाइनल रेस डी में हुआ।
लगे हुए पांचवें और छठे लेन में दौड़ते हुए सिंह और होबलीधर शुरुआत में बराबरी पर रहे, लेकिन अंतिम समय में गुरिंदरवीर ने बढ़त बना ली और पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 0.03 सेकंड से तोड़ दिया।
इस स्पर्धा में रिलायंस का दबदबा कायम रहा, क्योंकि अमलान बोरगोहेन ने 10.43 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Related posts

शटलर्स वैलेंटाइन वर्ष-2021 में स्पाउस श्रेणी की प्रतियोगिता प्रीतम और वर्षा ने जीती, प्रतीक सूद और शालिनी उपविजेता रहे

admin

युजवेंद्र चहल जोकर और जसप्रीत बुमराह रहस्यमयी, जानें क्यों विराट कोहली ने कही ये बात

admin

Paris Olympic: अमन सहरावत ने दिलाया भारत को एक और पदक, पुरुष कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में दिलाया कांस्य पदक

Clearnews