मनोरंजनमुम्बई

राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता बनीं फेमिना मिस इंडिया 2023, श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग रहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर

राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का विजेता घोषित किया गया है। वे देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गयीं हैं। उनके अलावा श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग सैकेंड रनरअप रहीं। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) को जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता था।
उल्लेखनीय है कि इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से आयीं लड़कियों ने हिस्सा लिया। ब्यूटी पेजेंट कॉन्टेस्ट में देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।
पिछले साल सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन वे इस ताज को अपने नाम करने से चूक गयीं थी। इस बार की मिस इंडिया 2023 विजेता नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। इस ताज को अपने नाम करने के लिए नंदिनी ने काफी मेहनत की है और वे काफी पहले से ही मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही हैं। हालांकि, मॉडलिंग के साथ वे पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहीं है। नंदिनी पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं। उन्होंने सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और फिलहाल लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। नंदिनी को लेकर कहा जाता है कि जब वे सिर्फ 10 साल की थीं, तभी उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने का सपना देखना शुरू कर दिया था।

Related posts

शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का मतलब गधा समझ रहे हैं तो रुकिए…, इस खबर को पढ़कर ही देखें मूवी

Clearnews

बॉक्स ऑफिस पर चला हनु मान का गदा, गुंटूर कारम और अयलान को पीछे छोड़ बनाया ये रिकॉर्ड

Clearnews

कोरोना के बीच क्रिएटिव हुए टीवी और फिल्मी सितारे, बनाए ये बेहतरीन गाने

admin