मनोरंजनमुम्बई

ऑस्कर में भेजी गई फिल्म 12वीं फेल: विक्रांत मेस्सी ने किया कन्फर्म

27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल लगातार क्रिटिक्स और दर्शकों की तारीफें हासिल कर रही है। इसी बीच अब खबर है कि फिल्म को ऑस्कर 2024 में भेजा जा रहा है। यह बात फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मेस्सी ने कन्फर्म की है।
एक्टर विक्रांत मेस्सी हाल ही में आज तक के साथिया इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट के दौरान विक्रांत ने बताया है कि फिल्म 12वी फेल को ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री के रूप में भेजा गया है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को भी ऑस्कर 2024 में इंडिपेंडेंट एंट्री मिली है। वहीं, भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियली एंट्री मलयाली फिल्म 2018 को मिली है।
ऑफिशियल एंट्री से अलग है इंडिपेंडेंट एंट्री
ऑस्कर में हर देश की तरफ से दो तरीके से बेस्ट फीचर फिल्म केटेगरी में फिल्में भेजी जाती हैं। एक होती है फिल्म की ऑफिशियल एंट्री, जिसे कुछ फेडरेशन द्वारा तय किया जाता है। वहीं इंडिपेंडेंट एंट्री वो होती है, जब कोई फिल्ममेकर बिना फेडरेशन के हस्तक्षेप के अपनी फिल्म डायरेक्ट भेजता है।
12वीं फेल ने की बजट से दोगुनी कमाई
फिल्म 12जी फेल को 20 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, जिसने महज 1 महीने में ही बजट से दोगुनी यानी 55.81 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन विदु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्रांत मेस्सी के साथ मेधा शंकर, संजय बिश्नोई अहम किरदारों में नजर आए हैं।
अनुराग पाठक की बुक पर बेस्ड
फिल्म 12वीं फेल, राइटर अनुराग पाठक की बुक पर बेस्ड है, जो आईपीएस मनोज कुमार की असल जिंदगी पर लिखी गई है। मनोज कुमार ने सालों पहले 12वीं पास कर चपरासी की नौकरी करने का सपना देखा था। पास होने के लिए वो नकल का सहारा लेने का मन बनाते हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे उनका लक्ष्य बदल जाता है।

Related posts

पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया: कहा- उनसे प्रेरणा लेकर देश गुलामी की मानसिकता को छोड़ आगे बढ़ रहा

Clearnews

Mrs. Serial Killer Review: क्राइम पेट्रोल के डायलॉग्स, ढीला स्क्रीनप्ले, जैकलीन की नई फिल्म में नहीं है दम

admin

कंगना रनौत को लगा कोर्ट से झटका, जावेद अख्तर पर जबरन वसूली के लगाये गये आरोप किये खारिज

Clearnews