जयपुरराजनीति

नड्डा की नई टीम का ऐलान

राजस्थान से राजे, यादव, गुर्जर और राठौड़ का नाम

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नड्डा ने अपनी टीम में राजस्थान से चार लोगों को जगह दी है। भाजपा की ओर से जारी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी लिस्ट के अनुसार राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भूपेंद्र यादव को राष्ट्रीय महामंत्री, अल्का गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। राजस्थान से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर का इस सूची में नाम नहीं है।

पिछले काफी दिनों से कयास लगाया जा रहा था कि राजे को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन सारी चर्चाओं को धता बताते हुए नड्डा ने उन्हें फिर से उपाध्यक्ष ही बनाया है। राठौड़ भी उपाध्यक्ष बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें सिर्फ प्रवक्ता बनाकर टीम में शामिल किया गया है। यादव को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रबंधन का कार्य भी बखूबी करते हैं, ऐसे में उन्हें महामंत्री पद पर रखा गया है।

जे पी नड्डा ने अपनी टीम में 12 जनों को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही 8 जनों को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम तेजस्वी सूर्या का है। कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या तब चर्चाओं में आए थे, जब उनके द्वारा कथित तौर पर उग्र भाषण दिया गया। उनको युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के तौर पर बीएल संतोष को रिपीट किया गया है। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री की सूची में 3 जनों को स्थान दिया गया है, जिनमें वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश शामिल हैं। इसके साथ ही नड्डा की टीम में 13 जनों को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय केंद्रीय कार्यालय सचिव के तौर पर महेंद्र पांडे को स्थान दिया गया है, जो उत्तराखंड से आते हैं। इसी तरह से राष्ट्रीय आईटी व सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी अमित मालवीय को सौंपी गई है। डॉ. के. लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से राजकुमार चाहर जो कि सांसद हैं, उनको किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

अनुसूचित जाति मोर्चा का लाल सिंह आर्य को अध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष समीर ओरांव को बनाया गया है, जो झारखंड से सांसद है। महाराष्ट्र से आने वाले जमाल सिद्दीकी को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की 23 जनों की सूची बनाई गई है।

जिनमें राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ हैं, गौरव भाटिया उत्तर प्रदेश से हैं, जफर इस्लाम उत्तर प्रदेश से हैं, दिल्ली से गोपाल कृष्ण अग्रवाल हैं। इसके अलावा ओडिशा से अपराजिता सारंगी, दिल्ली से नूपुर शर्मा, दिल्ली से केके शर्मा, ओडिशा से संबित पात्रा, उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, बिहार से सैयद शाहनवाज हुसैन, उत्तराखंड से अनिल बलूनी, बिहार से संजय मयूख को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

कोचिंग संचालकों को जयपुर में बनने वाले कोचिंग हब की जानकारी दी, आवासन मंडल मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित

admin

Rajasthan: गहलोत सरकार ने 1 अरब 26 करोड़ के निकर और टी शर्ट बांटे…अब होगी जांच, क्या है पूरा मामला

Clearnews

अब राहुल गाँधी अपने PR के बुलबुले से बाहर निकलें और सनातन पर अपना रुख बताएंः बीआरएस नेता कविता

Clearnews