खेलजयपुर

सलीम खेल परिषद के प्रशासनिक अधिकारी बने

मौहम्मद सलीम

जयपुर । राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के इतिहास में पहली बार 21 प्रशिक्षकों और कर्मचारियों का एक साथ प्रमोशन किया गया। शुक्रवार को छह वरिष्ठ प्रशिक्षकों को खेल अधिकारी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मौहम्मद सलीम को शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया। हॉकी कोच नीलम चौधरी, हॉकी कोच डेरिक जाय पैट्रिक, हॉकी कोच अभिमन्यु चौधरी, बास्केटबाल कोच अशोक कुमार, जिमनास्टिक कोच प्रेम सिंह भाटी और टेबिल टेनिस प्रवीण ओझा को खेल अधिकारी के पद पर प्रमोट किया गया।


राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के सचिव महेन्द्र मीणा ने बताया कि विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर कुल 21 कर्मचारियों को प्रमोट किया गया। छह सीनीयर प्रशिक्षकों, एक प्रशासनिक अधिकारी,एक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, आठ सहायक प्रशासनिक अधिकारी और 11 मंत्रालयिक कर्मचारियों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया।

Related posts

सावन के इस पावन माह में एक बार यहाँ जाएं और 108 शिव मंदिर पूजा का फल पाएं

Clearnews

भाजपा के अविश्वास पर कांग्रेस लाएगी विश्वास प्रस्ताव

admin

Rajasthan: उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्य में एक साथ 95 फर्मों पर की कार्यवाही, राज्य भर में 1,53,500 रुपये का वसूला जुर्माना

Clearnews