Uncategorizedदिल्लीसामाजिक

सरदार प्रकाश सिंह बादल की अन्त्येष्टि में शामिल हुए राजस्थान के सीएम गहलोत और व्यक्त की संवेदना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत गुरुवार 27 अप्रेल को प्रकाश सिंह बादल की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए तथा पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के मानस पटल पर सदा अंकित रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अब 13 की बजाय 20 नवंबर को उपचुनाव

Clearnews

क्रेडिट कार्ड से बिल भरना पड़ेगा महंगा… आज से ही बैंक वसूलेंगे एक्स्ट्रा चार्ज

Clearnews

किसान आंदोलन 2.0: देशभर में ट्रैक्टर मार्च 26 फरवरी को…

Clearnews