दिल्लीप्रशासन

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विभागों का हुआ बंटवारा, मोदी 2.0 सरकार के अधिकतर मंत्रियों को वही पुराने मंत्रालय मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ मंत्रिपरिषद के 71 सदस्यों ने शपथ ली थी। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। आज पीएम मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मोदी सरकार 2.0 को अधिकतर मंत्रियों को वही पुराने विभाग दिये गये हैं। चूंकि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार है तो अन्य दलों के सांसदों को कुछ महत्वपूर्ण विभाग दिये गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग अपने पास रखे हैं।
मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं. 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं। स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है। बाकी बचे मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पास रखे हैं। मंत्रिमंडल में राज्यवार प्रतिनिधित्व की बात करें तो सर्वाधिक उत्तर प्रदेश से 10 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके बाद बिहार से 8 मंत्रियों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से 6, राजस्थान और मध्य प्रदेश से 5-5, गुजरात और कर्नाटक से 4-4 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसी तरह हरियाणा, तमिलनाडु और आध्र प्रदेश से 3-3, पंजाब, तेलंगाना, केरल, झारखण्ड, प.बंगाल, असम और ओडिशा से 2-2 मंत्रियों को लिया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोआ से 1-1 मंत्रियों को शामिल किया गया है।
पुराने मंत्रियों में एक बार फिर राजनाथ सिंह को रक्षा, अमित शाह को गृह, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन विभाग दिया गया है। इसी तरह निर्मला सीतारमण को वित्त विभाग, एस जयशंकर को विदेश विभाग, पीयूष गोयल को वाणिज्य एवं उद्योग, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास और कृषि व किसान कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व शहरी विकास विभाग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य विभाग, धर्मेंज्र प्रधान को मानव संसाधन विकास, जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्य उद्योग, एचडी कुमारस्वामी को स्टील और भारी उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है।
मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
6. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
7. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
8. मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
9. एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
10. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
12. जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
13. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
14. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
15. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय व अधिकारिता
16.राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
17.प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
18.जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
19.गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
20.अश्विन वैष्णव – रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
21.ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
22.भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
23.गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति; और पर्यटन
24.अन्नूपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
25.किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
26.हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
27.मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
28.जी किशन रेड्डी – कोयला; और खनन
29.चिराग पासवन- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
30.सीआर पाटिल- जल शक्ति

स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और उनके मंत्रालय
1. राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन
2. जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रोद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस
3. अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय, संसदीय कार्य
4. प्रतापराव गणपतराव जाधव आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
5. जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
राज्य मंत्री और उनके मंत्रालय
1. जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. श्रीपद नाइक ऊर्जा, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी
3. पंकज चौधरी वित्त
4. किशन पाल गुर्जर सहकारिता
5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय औरआधिकारिता
6. राम नाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण
7. नित्यानंद राय गृह
8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, केमिकल और फर्टिलाइजर
9. वी सोमन्ना जल शक्ति, रेलवे
10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी ग्रामीण विकास, संचार
11. एसपी सिंह बघेल मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज
12. शोभा करलंदाजे छोटे एवं मझोले उद्योग, श्रम एवं रोजगार
13. कीर्ति वर्धन सिंह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
14. बीएल वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण, सामाजिक न्याय और आधिकारिता
15. शांतनु ठाकुर पोत, जहाजरानी और जलमार्ग
16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, पर्यावरण
17. एल मुरुगन सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य
18. अजट टम्टा सड़क परिवार राज्य मंत्री
19. बंदी संजय कुमार गृह
20. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास
21. भागीरथ चौधरी कृषि और किसान कल्याण
22. सतीश चंद्र दुबे कोयला और खान
23. संजय सेठ रक्षा
24. रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेलवे
25. दुर्गा दास उईके आदिवासी मामले
26. रक्षा खड़से खेल एवं युवा मामले
27. सुकांता मजूमदार शिक्षा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
28. सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल कल्याण
29. तोखन साहू आवास और शहरी मामले
30. राजभूषण चौधरी जल शक्ति
31. बीएल वर्मा भारी उद्योग, स्टील
32. हर्ष मल्होत्रा कंपनी मामले, सड़क परिवहन और राजमार्ग
33. एनजे बम्भानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और जनवितरण
34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता, नागरिक उड्डयन
35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामले, मछली पालन, पशुपालन और डेयरी
36. पी. मार्गरिटा विदेश, कपड़ा

Related posts

ओलंपिक की तैयारी: पीएम मोदी ने कहा- 2036 ओलंपिक की मेजबानी की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेगा भारत

Clearnews

भारतीय सेना में शामिल किया गया डीआरडीओ का बनाया हुए मॉड्युलर ब्रिज

Clearnews

प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का उद्घाटन किया,

Clearnews