ताज़ा समाचारदिल्ली

राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर श्रीलंका में बुर्का पहनने पर लगेगी पाबंदी, बंद होंगे 1000 से अधिक मदरसे

भारत के दक्षिण में पड़ोसी देश श्रीलंका जल्द ही मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहनने पर पाबंदी लगाने जा रहा है। इसके अलावा श्रीलंका में एक हजार से अधिक मदरसों (इस्लाम के स्कूलों) पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस आशय की जानकारी श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री विरासेकरा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

जल्द बनेगा कानून

विरासेकरा ने बताया है कि उन्होंने बीते जुम्मे (शुक्रवार) को मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के पर पाबंदी संबंधी कागजों पर हस्ताक्षर किये हैं। यह फैसला देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।  विरासेकेरा ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तावित विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहनने पर पाबंदी की मांग की गई है। कैबिनेट से पारित होते ही श्रीलंका की संसद इस पर कानून बना सकती है। उन्होंने बताया, ‘ हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाएं व लड़कियां बुर्का नहीं पहनती थीं। यह धार्मिक अतिवाद का प्रतीक है जो हाल में ही सामने आया है, हम इसे निश्चित तौर पर बंद कर देंगे

पिछले साल मुस्लिमों को दफनाने पर लग चुकी है पाबंदी

विरासेकरा ने ध्यान दिलाया कि  चर्च और होटलों पर हमले के बाद 2019 में बौद्ध बहुल देश में बुर्का पहनने पर अस्थायी तौर पर पाबंदी लगाई गई थी। इन हमलों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि सरकार हजार से अधिक मदरसों पर भी रोक लगाने की योजना बना रही है। सरकार का मानना है कि ये मदरसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मजाक बना रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोविड-19 के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी सरकार ने जलाने का आदेश दिया था और उन्हें दफनाने पर पाबंद लगाई थी। अब श्रीलंका सरकार बुर्का व मदरसों पर रोक लगाने जा रही है। हालांकि मुस्लिम शवों को दफनाने पर लगी रोक इस साल के शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों द्वारा की गयी कड़ी आलोचना के बाद हटा दी गयी।

Related posts

महंत नरेश पुरी गोस्वामी (Mahant Naresh Puri Goswami) मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) के प्रधान महंत (Pradhan Mahant) की गद्दी के पद पर आसीन किये गये

admin

तीनों कृषि कानूनों (agricultural laws ) के विरोध में 27 सितम्बर को किसानों (farmers) की ओर से भारत बंद (Bharat Bandh)

admin

मुख्यमंत्री ने दिया 12 नवविवाहित वर-वधुओं को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

admin