मनोरंजन

एक्स-शरद मल्होत्रा पर बात करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी नहीं रोक पाईं आंसू, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह रियल लाइफ में भी उतनी ही स्ट्रॉन्ग हैं, जितना सीरियल में उनके किरदार डॉ. इशिता को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। दिव्यांका कुछ समय पहले राजीव खंडेलवाल के शो ‘जज़ बात’ में उनसे रू-ब-रू होती नजर आई थीं। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से शादी की है और दोनों काफी खुश हैं। इस शो के दौरान दिव्यांका ने अपने एक्स-शरद मल्होत्रा के बारे में खुलकर बात की, जिसके बाद वह काफी इमोशनल हो गई थीं।

राजीव ने शरद मल्होत्रा संग ब्रेकअप से जुड़ा सवाल जब पूछा तो दिव्यांका त्रिपाठी बात करते हुए रोने लगी थीं। दिव्यांका ने बताया कि आठ साल, उस समय ऐसा लग रहा था जैसे जिंदगी खत्म हो रही है। मैंने हर कोशिश की, यहां तक कि चीजें भी मानने लगी थी। मुझे यह होने लगा था कि कहीं किसी ने शरद पर कुछ करा तो नहीं दिया है। ऐसे में मैं कई अजीब लोगों से मिली। सभी से यह बात पूछती। आखिर आठ साल बाद ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन कुछ समय बाद मुझे महसूस हुआ कि मैं शायद अब प्यार नहीं करती हूं। इसलिए मैंने अकेले रहना चुना। मैंने सब कुछ करना बंद कर दिया। हालांकि, इसमें मुझे काफी वक्त लगा। बाद में मैंने सोचा तो अहसास हुआ कि जो भी था गलत था। 

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा एक दूसरे से ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर मिले थे। आठ साल डेट करने के बाद दोनों साल 2015 में अलग हो गए। इसके बाद विवेक दहिया ने दिव्यांका की लाइफ में एंट्री ली। दोनों ने साल 2016 में शादी की। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया संग क्वारंटाइन में है और दोनों अलग-अलग कमरे में रह रहे हैं। दोनों को सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में साथ काम करते देखा गया था।

Related posts

झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार, 18 फरवरी को कृषि कानूनों के विरुद्ध कांग्रेस की ‘ठुमका जनआक्रोश रैली’

admin

आज 31 मई को सिनेमा लवर्स डे पर मिलेगा 99 रुपए में मूवी देखने का मौका..!

Clearnews

अमृतसर के भावेश महाजन ने जीता ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट

admin