कृषि

जनवरी 2021 में लांच होगी किसान मंच की मासिक पत्रिका “किसान सरोकार”

किसानों के लिए लंबे अरसे से हिंदी में ऐसी पत्रिका का जरूरत महसूस की जा रही थी जो उनकी समस्याओं को सही ढंग से समझे और लिखे। इस कमी को पूरा करने के प्रयास के तौर पर जनवरी 2021 से 52 रंगीन पृष्ठों के साथ  “किसान मंच” ला रहा है मासिक पत्रिका “किसान सरोकार”।

क्या है किसान मंच

“किसान मंच” किसानों का एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसका गठन भारत के स्वर्गीय प्रधानमंत्री वी.पी.सिंह ने किया था। वे इसके संस्थापक अध्यक्ष थे। वर्तमान में इस किसान मंच के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह हैं। विनोद सिंह ने बताया कि इस किसान सरोकार पत्रिका के संपादक अखंड प्रताप सिंह होंगे, जो अमर उजाला, इंडियन एक्सप्रेस और जनसत्ता जैसे अखबारों में वर्षों तक कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। वर्तमान समय में वे एक चर्चित मीडिया वेबसाइट “मीडिया नाऊ” के प्रधान संपादक भी हैं।

Related posts

Rajasthan: खरीफ फसलों में फड़का कीट लगने की संभावना..कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Clearnews

मोटे अनाज के उत्पादन में राजस्थान देश भर में पहले स्थान पर, कुल उत्पादन में 28.6 प्रतिशत हिस्सेदारी

Clearnews

24 राजीव गांधी बीज विक्रय केंद्र एवं 5 बीज विस्तार केंद्रों का लोकार्पण

Clearnews