जयपुरताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मणिपुर व गोवा में भाजपा और पंजाब में आप बनाएगी सरकार

देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम लगभग आ चुके हैं। इन चुनाव परिणामों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मणिपुर के साथ गोवा में भी सत्ता में वापसी की है। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा सीटों में से भाजपा 255 सीटें हासिल कर चुकी है। गोवा में उसने कुल 40 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 20, उत्तराखण्ड में 70 विधानसभा सीटों में से उसने 48 और मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों में से उसने 32 सीटें हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

 दूसरी ओर, पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वहां आम आदमी पार्टी की झाड़ू ने अन्य राजनीतिक दलों की सफाई करते हुए 92 सीटों पर कब्जा जमाया। आम आदमी पार्टी ने पंजाब राजनीति बड़े-बड़े सूरमाओं को पटखनी दी। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित अनेक दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी की सुनामी में बह गये। वहां स्टैंडअप कॉमेडियन भवतंत सिंह मान अब आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

इन पांच राज्यों के चुनावों में उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने लगातार दूसरी बहुमत हासिल किया है। वर्ष 1985 में देवकी नंदन बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेस ने ही ऐसा कारनामा किया था। भारतीय जनता पार्टी की सीटें वर्ष 2017 के मुकाबले सीटों में कमी आई है लेकिन 255 सीटों के साथ बहुमत में आना किसी भी बड़ी सफलता से कम नहीं माना जा रहा है। यूपी में दोबारा से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है और इसे वर्ष 2024 में होने वाले संसदीय चुनावों की छाया के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पर भाजपा को कड़ा मुकाबला देने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार 111 सीटों पर सिमट कर रह गई है।      

अपेक्षित परिणाम आने से भारतीय जनता पार्टी के  खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से चार राज्‍यों में बीजेपी के लिए वोट करने वाले सभी मतदाताओं का धन्‍यवाद दिया। उन्होंने अपने भाषण में विशेष रूप से उत्‍तर प्रदेश का जिक्र किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बडे़ नेता मौजूद रहे। अपने बयान में उन्‍होंने पंजाब का भी उल्‍लेख किया। उन्होंने भरोसा जताया कि सीमावर्ती राज्‍य में बीजेपी मजबूती के साथ रास्‍ता बनाएगी। पीएम ने परिवारवाद, भ्रष्‍टाचार से लेकर लोकतंत्र और यूक्रेन-रूस युद्ध तक पर बोला। अपनी स्‍पीच के अंत में उन्‍होंने मतदाताओं के लिए ताली बजाकर धन्‍यवाद दिया।

Related posts

राजस्थान की हर जेल में कैदियों को दिया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

admin

जयपुर के विश्व विरासत स्थल आमेर महल की आएगी शामत, छिन जाएगा विश्व विरासत स्थल का दर्जा

admin

बजट की तुलना काली दुल्हन से करने के मामले में विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए की स्थगित, सदन में चर्चा की मांग ठुकराई

admin