जयपुरताज़ा समाचार

चार राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत से राजस्थान भाजपा में जश्न का माहौल

उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों की जीत में ही भविष्य में राजस्थान में भाजपा की प्रचण्ड जीत छिपी है : पूनिया

जयपुर। उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों में भाजपा की जीत पर प्रदेश भाजपा में जश्न का माहौल है। सुबह रुझानों के सामने आने के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पर पहुंच गए और आतिशबाजी कर व गुलाल लगाकर दिनभर जश्न मनता रहा। एक—दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं ने नाचकर खुशियां मनाई। जीत से उत्साहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा उत्तर प्रदेश की जीत में ही भविष्य में राजस्थान में भाजपा की प्रचण्ड जीत छिपी है।

पंजाब को छोड़कर बाकी सभी जगह भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। भाजपा 4 राज्यों में बड़ी जीत दर्ज की है। डॉ.पूनिया ने कहा उत्तरप्रदेश पर पूरी दुनिया की निगाह थी। वहां के परिणाम उत्साहजनक हैं। उम्मीद है बहुत अच्छे बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। रिजल्ट से संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस को पूरे देश में नीतियों, विचार और व्यवहार के आधार पर जनता ने नकार दिया है।

पूनिया ने कहा इस चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति क्षेत्रीय दल तक सीमित हो जाएगी। यूपी के चुनाव को सभी राजनीतिक दलों ने प्रयोगशाला बना दिया था। राष्ट्रवाद के साथ मोदी और योगी का जो कॉम्बिनेशन है, जिसमें विचार, नीति, व्यवहार और विकास सब चीजें दिखती हैं। आने वाले समय में इस तरह का मॉडल राजनीति में अच्छा संकेत है।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा 5 राज्यों के चुनाव रूझान अब यह दिखा रहे हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के आधार पर हर प्रदेश के लोग उनके नेतृत्व को मजबूत करना चाहते हैं। यूपी में डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से चली आ रही है। मणिपुर,गोवा और उत्तराखण्ड के नतीजे भी साफ तौर पर भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

Related posts

गैंगस्टर राजू ठेहठ की गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

admin

पूरी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए धूमधाम के साथ हुआ होलिका दहन

admin

हुंकार सभा में गहलोत ने दिलाया भरोसा, जयपुर में गौवंश के लिए जारी परिपत्र पूरे राजस्थान में नहीं होगा लागू

admin