जयपुरज्योतिष विज्ञान

वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहने वाला है, क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे..जानिए प्रख्यात ज्योतिषी और वास्तुविद् डॉ. अमित व्यास से..

क्रिश्चन नववर्ष 2024 की क्लीयर न्यूज परिवार की ओर से शुभकामनाएं। हम सभी को यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला नया साल हमारे जीवन में क्या परिवर्तन ला रहा है। न्यूजठिकाना परिवार से जुड़े रहे प्रख्यात ज्योतिषी और वास्तुविद् अमित व्यास इस बार वार्षिक राशिफल प्रस्तुत कर रहे हैं। विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।
मेष का 2024 का राशिफल

वर्ष 2024 में मेष राशि का भविष्यफल क्या कह रहा है। मेष राशिफल 2024 (Mesh Rashifal 2024) के अनुसार, मेष राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति राशि में स्थित होने का बहुत लाभ मिलेगा। इससे आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। शनि महाराज आपके एकादश भाव में रहेंगे जो आपको पक्की आमदनी प्रदान करेंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक बनेंगे। राहु महाराज की उपस्थिति द्वादश भाव में होने से आपके विदेश यात्राओं के योग बनेंगे। हालांकि‌ इसी वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के नवम भाव में होने से पिताजी को पद प्राप्ति हो सकती है। हालांकि उनके स्वास्थ्य को कुछ समस्याओं से घिरा हुआ देखा जा सकता है। वर्ष की प्रथम तिमाही आपके लिए बहुत उपयुक्त रहेगी और दूसरी तिमाही में आर्थिक चुनौतियों में कुछ कमी दिखाई देगी। वर्ष की तीसरी तिमाही आर्थिक और शारीरिक रूप से कुछ कमजोर रहेगी जबकि चौथी तिमाही आपको अनेक मामलों में अच्छे परिणाम प्रदान करके खुशी प्रदान करेगी। वर्ष 2024 के दौरान आपको आर्थिक तौर पर और शारीरिक रूप से अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आर्थिक चुनौतियों और स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे तो इस वर्ष सभी क्षेत्रों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
विशेष सलाह: घी का दीपक प्रातः जलाना लाभकारी होगा। गाय को मीठी रोटी खिलायें।
वृष का 2024 का राशिफल

साल 2024 के लिए आपके लिए क्या कहता है यह वृषभ राशि का भविष्यफल। आपका जन्म यदि वृषभ राशि में हुआ है तो वर्ष की शुरुआत से ही देव गुरु बृहस्पति आपके द्वादश भाव में रहकर धर्म-कर्म के मामलों में काफी खर्च के योग बनाने वाले हैं और इसलिए आपको संभलकर धन का खर्च करना पड़ेगा ताकि आपकी आर्थिक स्थिति को कोई बड़ा नुकसान ना हो लेकिन वृषभ राशिफल 2024 के अनुसार 1 मई को बृहस्पति का गोचर आपकी ही राशि में होने से इन समस्याओं में कमी आएगी। शनिदेव का गोचर पूरे वर्ष पर्यंत आपके दशम भाव में होने से भरपूर मेहनत का समय रहेगा और शनि आपके भाग्येश हैं और कर्मेश भी हैं इसलिए शनि का यह प्रभाव आपके करियर में अच्छी उन्नति और वृद्धि लेकर आएगा। राहु की स्थिति वर्ष की शुरुआत से अंत तक आपके एकादश भाव में रहेगी। यह आपके लिए सबसे अच्छी स्थिति होगी क्योंकि यहां स्थित होकर राहु महाराज आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करेंगे। आपको सामाजिक तौर पर सक्रिय बनाएंगे। आपके दोस्तों की संख्या और सामाजिक क्षेत्र में आपकी उठापटक बढ़ेगी तथा आपको धन लाभ भी होगा। वर्ष 2024 में ग्रहों के आधार पर किस प्रकार के परिणाम प्राप्त होंगे, यह उसके बारे में सभी जानकारी देगा और इन‌ सभी बातों को ध्यान में रखकर ही आपको यह राशिफल बताया जा रहा है। हम आशा करते हैं यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
विशेष सलाह: सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और सूर्य को जल से अर्घ्य दें।
मिथुन का 2024 का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति के एकादश भाव में होने से अनेक सफलताएं प्राप्त होंगी। मिथुन राशिफल 2024 (Mithun Rashifal 2024) के अनुसार, आर्थिक रूप से यह समय मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी और वैवाहिक संबंध जोड़ने का मौका मिलेगा। शनि महाराज आपके भाग्य के स्वामी होकर भाग्य स्थान में रहकर आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे जिससे आपकी रुकी योजनाएं फिर से चलेंगी। अटके हुए कामों में तेजी आएगी और आप सफलता अर्जित कर पाएंगे। राहु और केतु पूरे वर्ष क्रमश: आपके दशम और चतुर्थ भाव में रहेंगे जो शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी दे सकते हैं। इस वर्ष आपके माता-पिता की स्वास्थ्य समस्याएं परिवार में अशांति का कारण बन सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल सप्तम भाव में होने से आपके वैवाहिक जीवन और आपके व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मिथुन राशिफल 2024 (Mithun Rashifal 2024) के अनुसार, बुध और शुक्र वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में होकर खर्चों में तेजी लाएंगे। इस वर्ष स्वास्थ्य पर आपको अच्छा ध्यान देना चाहिए और अपने वित्तीय प्रबंधन को भी सही तरह से संभालना चाहिए।
विशेष सलाह: इस मन्त्र की एक माला का प्रतिदिन जप करें -ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
कर्क का 2024 का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2024 क्या विशेष लेकर आ रहा है। कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र पांचवें भाव में विराजमान हैं और ऐसे में प्रेम और आर्थिक जीवन के लिहाज यह वर्ष आपके लिए अनुकूल साबित होगा लेकिन सूर्य और मंगल के छठे भाव में होने और शनि महाराज के आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है और आपके खर्चे भी अधिक हो सकते हैं। देव गुरु बृहस्पति दसवें भाव में होकर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में मददगार बनेंगे और 01 मई के बाद आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में स्पष्ट वृद्धि करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि जागृत होगी। राहु की मौजूदगी पूरे वर्ष आपके नौवें भाव में रहने से आपको तीर्थ स्थानों पर जाने और विशेष नदियों जैसे की गंगा जी में स्नान करने का मौका मिलेगा। आप धार्मिक भी बनेंगे और लंबी यात्राओं पर भी जाएंगे। इस प्रकार यह वर्ष यात्राओं से भरा रह सकता है। इस वर्ष आप को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही अपने पिताजी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आते जाते रहेंगे लेकिन आपको बिना हिम्मत हारे अपने काम में लगे रहने की आदत डालनी होगी। इसी से आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको विदेश जाने में सफलता मिल सकती है।
विशेष सलाह: गाय को भीगी हुई मूंग खिलाना बहुत लाभकारी होगा।
सिंह का 2024 का राशिफल

सिंह राशिफल 2024 (Singh Rashifal 2024) की शुरुआत से ही शनि महाराज सप्तम भाव में बैठकर व्यापार में वृद्धि के योग बनाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता देंगे लेकिन जीवन साथी को स्पष्ट वक्ता बनाएंगे। यह जीवन में अनुशासन रखकर आगे बढ़ने का वर्ष रहेगा और तभी शनि महाराज आपको लाभ देंगे। लंबी लंबी यात्राएं इस वर्ष आप कर पाएंगे। विदेश जाने के मौके भी आपको मिलेंगे। बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत से मई की प्रथम तारीख तक नवम भाव में रहकर आपको सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे। संतान संबंधित सुख के समाचार प्रदान करेंगे। आपका मन अच्छे कामों में लगेगा। दान, धर्म और पुण्य करने में भी आपकी रुचि जागेगी। राहु की उपस्थिति पूरे वर्ष आपके आठवें भाव में रहने से स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। इसके साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना भी आवश्यक होगा। सिंह राशिफल 2024 (Singh Rashifal 2024) कहता है कि इस वर्ष आपके पिता जी को स्वास्थ्य समस्याएं समय-समय पर परेशान कर सकती हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि वैसे आपके परिवार में शांति और सद्भाव बना रहने के मंगल योग बनेंगे। वर्ष के पूर्वार्ध में अपने और अपने जीवनसाथी तथा अपने व्यावसायिक साझेदार से अच्छे संबंध बनाए रखने पर ध्यान दें और इस वर्ष अनुशासित होकर स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देंगे तो स्वस्थ बने रह सकते हैं।
विशेष सलाह: भगवान श्रीकृष्ण का प्रतिदिन पंचामृत से अभिषेक करें।
कन्या का 2024 का राशिफल

कन्या राशिफल 2024 (Kanya Rashifal 2024) की शुरुआत से ही शनि महाराज का प्रभाव आपके षष्ठ भाव में विशेष रूप से दृष्टिगोचर होगा क्योंकि पूरे वर्ष शनिदेव आप के छठे भाव में विराजमान रहकर आप के अष्टम भाव, द्वादश भाव और तृतीय भाव को देखेंगे। इससे आपको रोगों के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि कोई भी शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती है। अपने जीवन में अनुशासन लाना होगा और सही दिनचर्या का पालन करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में शनिदेव आपको उत्तम सफलता प्रदान करेंगे और विदेश जाने में सफल बना सकते हैं। भाई-बहनों से संबंधों पर आपको काम करना होगा। वर्ष के पूर्वार्ध में यानी 1 मई तक गुरु बृहस्पति आपके अष्टम भाव में और उसके बाद आप के नवम भाव में रहेंगे जिससे वर्ष के उत्तरार्ध में आपका धर्म-कर्म के कामों में खूब मन लगेगा। इस दौरान धार्मिक यात्राएं भी होंगी और राशि पर बृहस्पति का प्रभाव होने से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपकी संतान से संबंधित अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। संतान जन्म भी हो सकता है। कन्या राशिफल 2024 (Kanya Rashifal 2024) के अनुसार राहु और केतु क्रमशः आपके सप्तम और प्रथम भाव में रहकर आपके स्वास्थ्य और आपके निजी जीवन को प्रभावित करते रहेंगे। उसके लिए आपको उपाय करने चाहिए।
विशेष सलाह: कुछ मीठा खाकर ही नया काम शुरू करें।
तुला का 2024 का राशिफल

तुला राशिफल 2024 (Tula Rashifal 2024) के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत से ही शनि महाराज पंचम भाव में रहेंगे जो आपके सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर पूर्ण दृष्टि बनाए रखेंगे। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके सप्तम भाव में रहकर प्रथम, तृतीय और एकादश भाव को देखेंगे तथा उसके बाद अष्टम भाव में जाकर आपके द्वादश भाव आपके द्वितीय भाव और आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालेंगे। राहु महाराज षष्ठ भाव में और केतु द्वादश भाव में रहेंगे। यह वर्ष आर्थिक रूप से आपको उन्नतिवान बनाएगा। इस वर्ष किसी नए व्यापार की शुरुआत आप वर्ष के पूर्वार्ध में भी कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार के भी अच्छे योग बन सकते हैं। मन में मीठी वाणी का संकल्प लेकर आप वर्ष की शुरुआत करेंगे जिससे आपके अपने भी आपसे खुश होंगे। तुला राशिफल 2024 कहता है कि इस वर्ष विदेश जाने की संभावनाएं कम बनेंगी और हो सकता है कि कई बार आप की योजना बनते-बनते रह जाए लेकिन निराश न हों, इस वर्ष अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
विशेष सलाह: श्रीकृष्ण भगवान को माखन और मिश्री का भोग लगायें।
वृश्चिक का 2024 का राशिफल

वृश्चिक राशि का वर्ष 2024। वृश्चिक राशिफल 2024 (Vrishchik Rashifal 2024) के अनुसार,वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी मंगल महाराज सूर्यदेव के साथ वर्ष की शुरुआत में द्वितीय भाव में रहेंगे और आपकी राशि में शुक्र और बुध की उपस्थिति वर्ष की शुरुआत में होगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके छठे भाव में मेष राशि में रहेंगे और उसके भाव सप्तम भाव में प्रवेश कर आप के पहले, तीसरे और ग्यारहवें भाव को देखेंगे। राहु महाराज आपके पंचम भाव में विराजमान होंगे तो केतु भी एकादश भाव में रहेंगे। वृश्चिक राशिफल 2024 (Vrishchik Rashifal 2024) के अनुसार, शनि महाराज जो कि आप के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी हैं, पूरे वर्ष आपके चतुर्थ भाव में अपनी कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति आपके जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है। आपको आर्थिक तौर पर उन्नति करने के बहुत अवसर मिलेंगे। वृश्चिक राशिफल 2024 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में खर्चों में भी अधिकता रहेगी जो वर्ष की प्रगति के साथ कम होती चली जाएगी और आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए वर्ष कुछ कमजोर रहने वाला है इसलिए उन्हें ज्यादा मेहनत करने पर ध्यान देना होगा। आप काम के सिलसिले में अधिक व्यस्त रहेंगे। इस कारण से परिवार की कुछ उपेक्षा भी हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए वर्ष कुछ कमजोर है, उस पर आपको ध्यान देना होगा। इस वर्ष मई के बाद से आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या फिर अपने ही वर्तमान व्यवसाय में विस्तार करने पर विचार कर सकते हैं और उसमें आप सफल भी हो सकते हैं। जो लोग कुंवारे हैं, उनका इस वर्ष विवाह भी हो सकता है।
विशेष सलाह: श्रीकृष्ण भगवान को प्रतिदिन दूध से बने पकवानों से भोग लगायें।
धनु का 2024 का राशिफल

धनु राशिफल 2024 (Dhanu Rashifal 2024) के अनुसार,धनु राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत से ही आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। वह अपने मित्र मंगल की राशि मेष में स्थित रहकर आपके नवम भाव, आपके एकादश भाव और आपके प्रथम भाव को देखेंगे। इससे आपके जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। संतान संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। आपकी बुद्धि सही दिशा में रहेगी। आप शिक्षा को लेकर जागरूक रहेंगे और अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके से करना चाहेंगे। लंबी यात्राओं से लाभ होगा। आपके मन में धार्मिक विचार जन्म लेंगे, लंबी यात्राओं से भी आपको लाभ होगा और मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में 1 मई को देव गुरु बृहस्पति छठे भाव में आकर खर्चों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और आपको पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि महाराज पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मियों से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा जिसकी बदौलत आप अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। सच्चे दोस्तों का पता चलेगा और उनके साथ आपका यह वर्ष अच्छे से व्यतीत होगा। धनु राशिफल 2024 (Dhanu Rashifal 2024) के अनुसार, राहु महाराज पूरे वर्ष आपके चौथे और केतु महाराज आपके दसवें भाव में रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आप‌‌ अपने घर का पूरा सुख नहीं उठा पाएंगे। व्यस्तता अधिक होने से आपका मन घर में कम ही लग पाएगा। धनु राशिफल 2024 यह संकेत करता है कि वर्ष 2024 आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा वर्ष रहेगा। आपको स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा जोकि वर्ष के उत्तरार्ध में विशेष रुप से ध्यान देने योग्य होंगे लेकिन इस वर्ष आपको अपनी कमियों से सीखने का मौका मिलेगा जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा और उसी के दम पर आप उत्तम भविष्य का निर्माण कर पाएंगे।
विशेष सलाह: रात्रि में ताँबे के लोटे में जल लेकर उसमें रूद्राक्ष डालें और सुबह आपको उस जल को पीना चाहिये।
मकर का 2024 का राशिफल

मकर राशिफल 2024 (Makar Rashifal 2024) के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत से ही शनि महाराज जो कि आपके धन भाव यानी कि द्वितीय भाव के स्वामी भी हैं। अपने द्वितीय भाव की राशि में ही विराजमान रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आपको किसी भी चुनौती से हारने नहीं देंगे और आप के लिए खुद आगे खड़े होंगे। आपको धन प्राप्ति की समस्या नहीं होगी। मकर राशिफल 2024 (Makar Rashifal 2024) के अनुसार, गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाएंगे और आपके करियर में भी उन्नति देंगे, तो वही 1 मई से आपके पंचम भाव में जाकर संतान का सुख दे सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपकी आमदनी में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। राहु महाराज पूरे वर्ष आपके तृतीय भाव में रहकर आपको पराक्रमी बनाएंगे और इससे व्यापार में आप अनेक प्रकार के जोखिम भी ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आपको अपनी ओर से भी प्रयास करने होंगे, तभी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपकी छोटी छोटी यात्राएं होंगी, जो आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। द्वितीय भाव में शनि के होने से आपके कुटुंब में अन्य लोग आपको सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। इस वर्ष आप अपने जीवन के विशेष क्षेत्रों में अच्छी उन्नति कर सकते हैं, जिस पर आपको और आपके परिवार को गर्व होगा। मकर राशिफल 2024 (Makar Rashifal 2024) के अनुसार, अपने क्रोध और स्वास्थ्य को छोड़ दे, तो कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
विशेष सलाह: शिव जी के मन्दिर में 12 बादाम अर्पित करें।
कुम्भ का 2024 का राशिफल

कुंभ राशिफल 2024 (Kumbh Rashifal 2024) के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए राशि के स्वामी शनि महाराज वर्ष की शुरुआत से वर्ष के अंत तक आप के प्रथम भाव में डेरा जमाए बैठे रहेंगे। यह आपके लिए हर प्रकार से शुभ परिणाम लेकर आएंगे। आपकी बातों में मजबूती आएगी। आपकी निर्णय क्षमता बेहतर होगी। आप अपनी बातों पर अडिग रहेंगे। जीवन में अनुशासन को महत्व देंगे। मेहनत करना पसंद करेंगे और आपकी मेहनत आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम सफलता प्रदान करेगी। कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आप के तीसरे भाव में रहकर आपके सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव को देखकर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन को संभालने का प्रयत्न करेंगे और आपके व्यापार को वृद्धि देंगे तथा आपके भाग्य को उन्नत बनाएंगे। आप दान पुण्य जैसे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और इससे समाज में एक सम्मानित व्यक्ति बनेंगे। कुंभ राशिफल 2024 (Kumbh Rashifal 2024) यह संकेत करता है कि वर्ष 2024 में राहु और केतु वर्ष पर्यंत आपके दूसरे और अष्टम भाव में रहने से स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। उल्टे सीधे भोजन की वजह से और बिना सोचे समझे बोलने से आपको समस्याएं हो सकती हैं।
विशेष सलाह: नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रातः काल सूर्य को अर्ध्य अवश्य दें।
मीन का 2024 का राशिफल

मीन राशिफल 2024 (Meen Rashifal 2024) के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से आपके द्वितीय भाव में रहेंगे और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे तथा आपकी वाणी में मिठास रखेंगे। धन संचय करने में आपकी मदद करेंगे। आपके ससुराल से आपके संबंधों को सुधारेंगे। आपके करियर पर भी इनका प्रभाव अनुकूल रहेगा। 1 मई को देव गुरु बृहस्पति आप के तीसरे भाव में गोचर करते हुए आपके सप्तम भाव, नवम भाव और एकादश भाव को देखेंगे जिससे व्यापार में वृद्धि होगी, वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा, भाग्य प्रबल होगा तथा धर्म-कर्म में मन लगेगा और आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। मीन राशिफल के अनुसार, शनि महाराज जो कि आपके लिए एकादश और द्वादश भाव के स्वामी हैं, वह पूरे वर्ष आपके द्वादश भाव में बने रहेंगे जिससे आपका कोई ना कोई खर्च लगा रहेगा। यह आपको विदेश यात्रा करने में मदद देंगे और आपके विदेश जाने के योग बनाएंगे। विरोधियों पर आप की पकड़ को मजबूत बनाएंगे और प्रतियोगताओं में सफल बनाएंगे। मीन वार्षिक राशिफल के अनुसार राहु का गोचर आपके प्रथम भाव और केतु का गोचर आपके सप्तम भाव में होने से ये पूरे वर्ष यहीं पर स्थित रहेंगे। इससे आपसी संबंधों में समस्या आ सकती है। आपको अपने मित्रों की कही हुई सही बातें भी बुरी लग सकती हैं, इनका ध्यान रखें लेकिन मीन राशिफल के अनुसार, आप कुछ बड़े निर्णय लेकर सबको आश्चर्यचकित कर देंगे।
विशेष सलाह: सुबह प्रातः हरे राम महामन्त्र की कम से कम एक माला का जप करें।

Related posts

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार का निर्णय

admin

जयपुर में स्थापित होगा राजीव गांधी सेन्टर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी

admin

पीएम मोदी (PM Modi) ने गंगा (Ganga) में लगाई डुबकी (dip), फिर किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का लोकार्पण

admin