दिल्लीराजनीति

Change in Modi Cabinet: किरेन रिजिजू की जगह अब राजस्थान के अर्जुनराम मेघवाल होंगे कानून मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बड़ी उलटफेर हुई है। कॉलेजियम सिस्टम पर टिप्पणी करने वाले किरेन रिजिजू से विधि मंत्रालय वापिस लिया गया है और उसकी कमान अर्जुनराम मेघवाल को सौंप दी गयी है।
किरेन रिजिजू को सौंपा भू विज्ञान मंत्रालय
मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव के तहत किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल अब नए कानून मंत्री का पदभार संभालेंगे। किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है।
माना जा रहा है कि किरन रिजिजू लगातार टिप्पणियों से खलबली मचा रहे थे। उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली के बारे में टिप्पणी की थी और उस पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। अब उनकों विधि मंत्रालय से हटाकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं राजस्थान के अर्जुन मेघवाल
अर्जुन मेघवाल राजस्थान के बीकानेर जिले से आते हैं। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में वह फिलहाल केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। अर्जुन राम मेघवाल, बेहद जमीनी नेता माने जाते हैं। वह कई बार पगड़ी बांधकर साइकिल से संसद भवन जा चुके है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से वीआरएस ले चुके हैं।

Related posts

बुरी फंसी सिडनी निवासी भारतीय मोहतरमा …. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दे दी थी जज साहब को गाली

Clearnews

333 करोड़ का घाटा उठाने के बाद पीवीआर आईनॉक्स करेगा 6 महीने में 50 सिनेमा स्क्रीन्स बंद..!

Clearnews

‘याद रहेगा तुम्हारा तलवे चाटना…’ विनेश फोगाट ने जुबानी जंग में की हद पार

Clearnews