जयपुरताज़ा समाचार

धुलंडी पर पानी की विशेष आपूर्ति

राज्य सरकार की ओर जयपुर में होली के पर्व पर पानी की कमी नहीं होने दी जायेगी। इसके लिए धुलंडी यानी 18 मार्च 2022 को पानी सप्लाई के विशेष इंतजाम किये गये हैं।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के परियोजना वृत (शहर), जयपुर अधीक्षण अभियन्ता शुभ्रांशु दीक्षित ने कहा है कि हर वर्ष की भांति जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा होली के पर्व को देखते हुए धुलंडी के दिन 18 मार्च 2022 को बीसलपुर बांध से जयपुर शहर में लगभग 5 करोड़ लीटर अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। चारदीवारी में उक्त दिवस को नियमित जलापूर्ति के अतिरिक्त दोपहर में भी पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।

Related posts

छोटे-बड़े उद्योगों, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी 700 करोड़ की डोज

admin

वन क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश शुल्क पर 10 फीसदी वार्षिक वृद्धि स्थगित

admin

प्रचंड चक्रवात का अलर्ट, 4 जून तक मूसलाधार बरसात की संभावना

Clearnews