राजनीति

भाजपा ने 12 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

जयपुर। पार्टी से बगावत कर नगर निगम चुनावों में निर्दलीय खड़े हुए भाजपा के 12 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन सभी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं वार्ड 16 से मीना मूर्तिकार का निष्कासन रद्द किया गया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर जारी हुई बागियों की सूची की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने बताया कि सूची में 10 बागी नगर निगम ग्रेटर से हैं और दो बागी नगर निगम हैरिटेज से हैं।

ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 89 के टीकम शर्मा, वार्ड 100 से सुशील चावला, वार्ड 117 से किशनलाल मीणा, नांगल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खानड़ी, वार्ड 105 से सुधीर वाल्मिकी, शिवपुर मंडल अध्यक्ष रामकरण सैनी, वार्ड 127 से धर्मदास मोटवानी, वार्ड 19 से राजू सैनी, वार्ड 83 के सिद्धार्थ तोंगवाल और वार्ड 131 के भागचंद कुमावत को पार्टी से बाहर किया गया है।

वहीं हैरिटेज नगर निगम से वार्ड 74 से अर्जुन सिंह गुर्जर और शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत को पार्टी से बाहर किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी भाजपा 29 बागियों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई कर चुका है।

Related posts

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सौगात… एक जनवरी से मिलेगा यह बड़ा फायदा

Clearnews

‘मेरे लिए अब कोई पद…बड़ी बात नहीं’ चुनाव से पहले सीएम गहलोत के बयान ने उलझाया

Clearnews

बांग्लादेश में ‘इंडिया बॉयकॉट’ पर भड़कीं पीएम शेख हसीना बोलीं, पहले अपनी बीवियों की साड़ियां जलाओ

Clearnews