जयपुर

भारत जोड़ो यात्रा पर राजे का हमला, कहा इस सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं, विधायकों और मंत्रियों में भी आक्रोश

सरकार की कॉस्मेटिक विकास दर्शाने की कोशिश, खास मेहमान के लिए 24 घंटे जलने लगी बिजली

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भारत जोड़ो यात्रा पर हमला किया। राजे ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, विधायकों और मंत्रियों तक में आक्रोश है।

राजे ने झालरापाटन के कनवाड़ी गांव स्थित राम कुंड बालाजी में जन आक्रोश रैली को वर्चुअली सम्बोधित किया और कहा कि यहां की जनता में इस सरकार के खिलाफ दोगुना आक्रोश है, क्योंकि कांग्रेस जानबूझकर झालावाड़ की उपेक्षा कर रही है।

राजे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता की नहीं, खुद की परवाह की। जनता के लिए नहीं, खुद के लिए काम किया तथा खुद को बचाने में ही पूरे चार साल निकाल दिए। इसलिए राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश सिर्फ भाजपा व जनता में ही नहीं, खुद कांग्रेस के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों में भी है।

उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर कहा कि चार साल पहले तक हमारी सड़कें बहुत अच्छी थीं, जिन्हें इस सरकार ने पुनः संभाला ही नहीं। लेकिन अब अचानक यहां की सड़कें खास मेहमान के लिए चमाचम हो गई है। विडंबना है कि वे जहां से भी गुजर रहे हैं, वहां कॉस्मेटिक विकास दर्शाने की कोशिश की जा रही है।

हमारे समय में 24 घंटे आने वाली बिजली कांग्रेस सरकार के समय ज्यादातर गुल रहने लगी। लेकिन अब खास मेहमान आने के कारण 24 घंटे जलने लगी है। पर जनता समझ चुकी है कि चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात। अतः हमें विश्वास है अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा तथा कमल खिलेगा।

Related posts

मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 का दूसरा चरण 7 मार्च सेः टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को लगाने पर रहेगा जोर

admin

प्रशासन शहरों के संग अभियान (administration with the cities) से पहले गहलोत सरकार (Gehlot government) ने दी बड़ी राहत

admin

पुराने निशान धूमिल हुए तो पुरातत्व विभाग पर लग गया नया निशान

admin