दिल्लीराजनीति

आप आंदोलन से जन्मी पार्टी है, कुछ लोग हमें तोड़ना चाह रहे लेकिन हम किसी से नहीं डरते: आप नेता, संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को आखिरकार छह महीनों के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी। लेकिन, केंद्र सरकार और विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी के लिए उनके तेवर ढीले नहीं पड़े हैं।
जेल से रिहा होते ही वे सीधे आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय पहुंचे और पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि आप का जन्म आंदोलन से हुआ है। हम किसी से नहीं डरते हैं। वे लोग आप को तोड़ना चाहते हैं। तानाशाही मचा रखी है देश के अंदर। मैं छह महीने जेल में था। हर कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी का नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।
संजय सिंह ने स्पष्ट तौर पर ऐलान करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, कहा जाता है कि कोई चिट्ठी कैसे लिखेगा। मैं वापस आ गया हूं। छह महीने जेल में बिताने के बाद जेल मैनुअल में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति जेल में रहते हुए असीमित पत्र लिख सकता है।
संजय सिंह बोले कि अगर कोई सरकारी पत्र लिखना चाहता है, तो अदालत से अनुमति हासिल करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मेरा एक नारा है, ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’। आप ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जिसने देश की सेवा के लिए अपनी आईआरएस की नौकरी छोड़ दी। भाजपा का अगला नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है।
संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सब पूरी ईमानदारी के साथ बाहर आएंगे और जेल के ताले टूटेंगे। अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ सभी ने कहा कि हमने कोई शराब घोटाला नहीं किया। बीजेपी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने शराब घोटाला किया था। उन्होंने शरद रेड्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली।
जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाकात की।
181 दिन बाद जेल से रिहा हुई संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया था। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।
संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

Related posts

गहलोत सरकार पर संकट, पायलट खेमे का दावा 30 विधायक उनके साथ

admin

राजस्थान की सियासत में ओवैसी ने मारी एंट्री

admin

भारत ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पहले एक दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया और शृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई

Clearnews