दिल्लीप्राकृतिक आपदा

दिल्ली में बाढ़ः लाल किला, सीएम/मंत्रियों के आवास तक पानी, स्कूल-कॉलेज बंद, ऑफिस वर्क फ्रॉम होम

राजधानी दिल्ली अब चाहती है बारिश से मुक्ति ..लेकिन बारिश है कि थमने का नाम नहीं ले रही . राजधानी बारिश से बेहाल हो चुकी है। मानसून की बारिश ने इस बार दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। सड़कें, गली, मोहल्ले सभी जलमग्न हो चुके हैं। इस बार की बरसात ने दिल्ली में किसी को भी नहीं बख्शा, यहाँ तक कि माननीयों के चौखट तक बारिश के पानी ने डेरा जमा लिया।
यूपी-बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों की दिल्ली के निचले इलाकों की हालत खराब है। लगातार बढ़ते यमुना के जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दी है। कल (बुधवार ) रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 208 मीटर को पार कर गया। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में पानी बढ़ रहा है, जिसके कारण दिल्ली के निचले इलाकों में नदी का पानी घुस चुका है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। इन सबके बीच पानी निकालने के लिए पंपिग सेटों की जबरदस्त डिमांड है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर तक यमुना का पानी पहुंच गया है। इसलिए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी गई है।
आज यानी गुरुवार 13 जुलाई को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक दोपहर 12 बजे राजनिवास में बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अहम फैसले लिए गए।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटाया जा रहा है वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है।सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।
रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर , निचले इलाके में स्कूलों को भी बंद
यमुना में आई बाढ़ के कारण दिल्ली के निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं। कई घरों में पानी घुस चुका है। वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव बाढ़ में पूरी तरह डूब चुका है। गांव में ऊपर से केवल घरों के छत ही नजर आ रहे हैं। निचले इलाकों से लोगों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक 16 हजार से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। राज्य सरकार ने निचले इलाके में मौजूद स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश दिया है। फिलहाल कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी।
जलभराव से जानवर भी परेशान
दिल्ली में जलभराव से केवल इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। कश्मीरी गेट के पास मौजूद एक गौशाला में पानी भर गया है। संचालक गायों को कहां शिफ्ट करें, उन्हें समझ नहीं आ रहा। वहीं, सड़कों पर अपना आशियाना बनाने वाले आवारा पशु भी परेशान हैं, वे भी सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।
दिल्ली सीएम की केंद्र से अपील
हरियाणा की ओर से यमुना में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली पर दबाव पर बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक खत लिखकर अनुरोध किया है कि अगर संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से और पानी यमुना में न छोड़ा जाए। बुधवार को सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में एक इमरजेंसी बैठक भी हुई थी, जिसमें सभी मंत्री और अधिकरी मौजूद रहे थे। बैठक में दिल्ली के 6 जिलों में 12 रेस्क्यू टीम को तैनात करने का निर्णय लिया गया।

Related posts

हमास ने अचानक नहीं, पूरी तैयारी से बोला था हमला: 20 मिनट में दागे 3 हजार रॉकेट, पांच आतंकी गुटों ने किए ताबड़तोड़ वार

Clearnews

शीघ्र ही जारी होगी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची, तो कहां से लड़ने वाले हैं पीएम मोदी और शाह यह चुनाव..

Clearnews

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किया 5 न्याय और 25 गारंटी का वायदा

Clearnews