दिल्लीराजनीति

कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अभिनेता शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव अपने चरम पर हैं और तीसरे चरण का चुनाव हुआ है। इसके मध्य में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बडा़ झटका लगा है। कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट पर चुनाव लड़ चुके अभिनेता शेखर सुमन और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दाम थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने सबको ‘जय श्रीराम’ कहा। उन्होंने कहा कि वे आज यहां भाजपा के मंच पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी वाली सरकार है। उन्होंने कांग्रेस में अपना अपमान होने के आरोप को दोहराते हुए कहा कि माता कौशल्या की धरती (छत्तीसगढ़ ) पर उनका कांग्रेस के अंदर अपमान किया गया। आज की यह कांग्रेस महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं रह गयी है।
वहीं अभिनेता शेखर सुमन ने कहा कि वे सकारात्मक सोच के साथ भाजपा में आए हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से विकास कर रहा है, उस प्रवाह में शामिल होना हर हिंदुस्तानी का फर्ज है। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में सिर्फ देश का ख्याल है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में शेखर सुमन संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आये जिसमें उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया हैं। इसके अलावा शेखर सुमन छोटे परदे पर फेमस रहे कॉमेडी सर्कस, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जैसे तमाम रियलिटी शोज में बतौर जज दिखाई दिए हैं। यह भी बता दें कि वह साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें भाजपा के कैंडिडेट व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शेखर राजनीति से लंबे समय तक दूर रहे और टीवी-फिल्मों में दिखाई देने लगे।

Related posts

आयुर्वेद के डॉक्टर अब जनरल और ऑर्थोपेडिक के साथ आंख, नाक और गले की भी सर्जरी कर सकेंगे

admin

एशिया कप 2023ः तारीखों की हुई घोषणा..हॉट स्टार पर देखने के लिए नहीं देना होगा पैसा

Clearnews

एशियन गेम्स: घुड़सवारी में 41 साल बाद मिला गोल्ड, सेलिंग में सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

Clearnews