चुनावजयपुर

राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल : मोदी मैजिक या गहलोत का जादू…! क्या है इन नतीजों में ?

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए हैं। 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। लेकिन उससे पहले कई एजेंसीज ने एग्जिट पोल्स जारी किए हैं। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। वहीं बहुमत का आंकड़ा 101 है। हालांकि इस बार चुनाव 199 सीटों पर हुआ है। करणपुर विधानसभा में प्रत्याशी की मौत के बाद वहां चुनाव रद्द कर दिया गया है। गुरुवार शाम को जारी अधिकतर एग्जिट पोल में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। आइये आपको बताते हैं कि राजस्थान में कुछ एजेंसियों द्वारा जारी किये गए एग्जिट पोल के नतीजे क्या रहे :
न्यूज 18, टारगेट महापोल का अनुमान
न्यूज 18 और टारगेट महापोल के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा को 111 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 74 सीटों पर जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है और अन्य के खाते में 14 सीटें जाने की बात कही गई है।
इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर
इंडिया टुडे-माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई गई है। इसमें कांग्रेस को बढ़त बताई गई है। भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है तो कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
पोलस्ट्रैट की भविष्यवाणी- राजस्थान में भाजपा को बढ़त
पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिलने की बात कही गई है। एजेंसी का कहना है कि भाजपा को 100 से 110 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
जन की बात एक्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत
जन की बात एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत मिलने कही गई है।भाजपा को 100-122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 62,85 सीटें मिलने की बात कही गई है। अन्य के खाते में 14-15 सीटें जा सकती हैं।
टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत
टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 108-128 सीटें, कांग्रेस को 56-72 और अन्य को 13-21 सीटें मिल सकती है।
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी आगे
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 98-105 व कांग्रेस को 85 से 95 मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार राजस्थान में भाजपा सरकार बना सकती है।
P-MARQ के सर्वे में बीजेपी को बढ़त
P-MARQ एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को राजस्थान में 105 से लेकर 125 सीटें मिलने का अनुमान है। तो वहीं कांग्रेस 69-91 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। तो 5-15 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

Related posts

जयपुर के नाहरगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क में उजड़ा कैलाश का परिवार

admin

10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के जूनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान के जतिन ने जीता गोल्ड मेडल

admin

अब मुख्यमंत्री के नाम से मांगे अमेजन गिफ्ट, प्रोटोकॉल ऑफिसर को किया व्हाटï्सअप मैसेज

admin