आपदागंगटोक

सिक्किम में बादल फटने से तबाही, सिंगतम में सेना के 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू

सिक्किम के सिंगताम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बादल फटने की यह घटना उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक हुई। 23 जवानों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।
सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ देर रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई।
गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सेना के जवान प्रभावित हुए हैं। 23 सेना जवान के लापता होने की सूचना है और जवानों के कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
रक्षा पीआरओ ने बताया कि यह घटना चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं।

Related posts

अंडमान और निकोबार में भूकंप: आज सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप, अंडमान सागर में आया झटका

Clearnews

7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान: हाई स्पीड ट्रेनें रुकीं, सुनामी का अलर्ट…

Clearnews

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Clearnews