जयपुरताज़ा समाचार

टोक्यो ओलंपिक 2020ः जर्मनी (Germany) को 5-4 से रौंद कांस्य पदक (Bronze Medal)जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) से पीएम मोदी (PM Modi) बोले, ‘ बहुत-बहुत बधाई..पूरा देश नाच रहा है..’

1980 के मास्को ओलंपिक के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने पहली बार कोई पदक जीता। भारत ने कांस्य पदक (Bronze Medal) के लिए खेले गये मुकाबले में जर्मनी (Germany) को 4 के मुकाबले 5 गोलों से शिकस्त दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) मे इस जीत पर खुशी का इजहार करते हुए टीम और उसके प्रशिक्षकों से बातचीत कर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा, बहुत-बहुत बधाई..पूरा देश नाच रहा है।

इस तरह गोल कर भारत ने दमदार जर्मनी की टीम को 5-4 गोलों के अंतर से रौंदा

राष्ट्रीय खेल हॉकी में भारत को ओलंपिक प्रतिस्पर्धा में 41 वर्षों से कोई पदक नहीं मिल सका था। लेकिन, इस बार टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी पर ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी में पदकों का यह सूखा समाप्त हो गया। इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है और देश की हॉकी टीम को खेल जगत की प्रमुख हस्तियों और राजनेताओं की ओर से बधाइयों दी जा रही है।

भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राजस्थान के मुख्य़मंत्री अशोक गहलोत, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आदि ने हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, चीफ कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से बात कर पूरी टीम को बधाई दी

 पेश है, इस बातचीत के अंश..  

भारतीय ह़ॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह: नमस्कार सर!

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:  मनप्रीत जी, बहुत-बहुत-बहुत-बहुत बधाई। आपने और पूरी टीम ने बहुत गजब का काम किया है। 

कप्तान मनप्रीत सिंह: थैंक्यू सर।

प्रधानमंत्री मोदी: पूरा देश नाच रहा है।

कप्तान मनप्रीत सिंह: थैंक्यू सर। आप लोगों की बहुत दुआएं थीं हमारे साथ।

प्रधानमंत्री मोदी: उस दिन आपकी आवाज थोड़ी ढीली थी,  आज बराबर दम है। 

कप्तान मनप्रीत सिंह: सर, आपका जो मोटिवेशन था, वह काफी काम आया हमारी टीम के लिए।

प्रधानमंत्री मोदी : नहीं- नहीं आप लोगों की मेहनत काम कर रही थी। पीयूषजी (असिस्टेंट कोच पीयूष दुबे) ने भी आप लोगों के साथ बहुत मेहनत की। मेरी तरफ से सभी खिलाड़ियों को बधाई दे देना भैया। हम 15 अगस्त को मिल रहे हैं, मैंने आप सभी लोगों को बुलाया है वहां।

कप्तान मनप्रीत सिंह: थैंक्यू सर। जरूर सर।

प्रधानमंत्री मोदी: पीयूष जी हैं क्या वहां? 

कप्तान मनप्रीत सिंह: हां जी हैं सर। साथ ही हैं।

सहायक कोच पीयूष दुबे: सर नमस्कार। 

प्रधानमंत्री मोदी : पीयूष जी, बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश गौरव कर रहा है। आप सभी को बहुत शुभकामनाएं।

सहायक कोच पीयूष दुबे: बहुत-बहुत धन्यवाद सर। उस दिन आपने जो प्रोत्साहन दिया था, उसी का कमाल है। मेरे साथ चीफ कोच ग्राहम रीड भी हैं। अगर आप उनसे बात करने चाहते हैं। 

चीफ कोच ग्राहम रीड: हैलो सर। टीम हैव मेड यू प्राउड।

प्रधानमंत्री मोदी: हैलो ग्राहम जी। क्रॉन्ग्रेचुलेशंस। यू हैव क्रिएटेड ए हिस्ट्री।

चीफ कोच ग्राहम रीड: यस सर, सो गुड टू सी। सो गुड फॉर इंडिया। 

प्रधानमंत्री मोदी: माय बेस्ट विशेज आर विद यू।

Tokyo olampik 2020: jarmanee (Gerrmany) ko 5-4 se raund kaansy padak (Bronze Medal) jeetane vaalee bhaarateey hokee teem (indian hockey taiam) se peeem modee (PM Modi) bole,  bahut-bahut badhaee..poora desh naach raha hai..

Related posts

खाद्य इकाई लगाने के लिए मिलेगा 90 प्रतिशत तक का ऋण, 10 लाख रुपये तक का अनुदान

Clearnews

राजस्थानः वाणिज्यिक कर विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, राजस्व संग्रहण में कोताही पर अधिकारियों पर होगी सख्ती

Clearnews

राजस्थान की बाघिन टी-111 के सेलिब्रिटी शावकों का हुआ नामकरण, चिरंजीवी, चिरायु एवं अवनी रखे गये शावकों के नाम

Clearnews