जयपुरराजनीति

जयपुर की बची हुई सीटों पर भी प्रत्याशी बदलेगी भाजपा…! राजनीतिक माहौल से मिल रहे संकेत

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 नाम हैं और करीब 29 सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। पार्टी ने एक राज्यसभा और छह लोकसभा सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 नाम हैं और करीब 29 सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। पार्टी ने एक राज्यसभा और छह लोकसभा सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। इस सूची के जारी होने के बाद बवाल मचा है। कई दावेदारों के समर्थक लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन पहली सूची के बाद यह सवाल कौंध रहा है कि क्या वाकई जयपुर की अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों को बदला जाएगा? क्या पार्टी वाकई इस बार बड़े स्तर पर प्रत्याशी बदलकर कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देने जा रही है?
दरअसल, यह चर्चा इसलिए शुरू हुई है क्योंकि विद्याधर नगर विधानसभा सीट से लगातार जीत दर्ज कर रहे नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर सांसद दीया कुमारी को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है। यही नहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता उन लोगों से भी जाकर मिल रहे हैं, जिनकी सीटों पर अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी से मुलाकात की। चतुर्वेदी पूर्व मंत्री हैं और सिविल लाइन विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार हैं। अभी तक इसी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जोशी और चतुर्वेदी की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जयपुर शहर की 8 सीट, कई पर बदलेंगे प्रत्याशी
जयपुर शहर की आठ सीट हैं। इसमें झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और विद्याधर नगर से दीया कुमारी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। इसी तरह किशनपोल, हवामहल, मालवीय नगर, सांगानेर और सिविल लाइंस सीट से भी प्रत्याशी बदले जाने के संकेत हैं। इसमें एक-दो सीटों पर प्रत्याशियों को इधर-उधर शिफ्ट भी किया जा सकता है। सीपी जोशी और अरुण चतुर्वेदी की मुलाकात को इससे जोड़कर ही देखा जा रहा है।
केवल दो सीटों पर जीती थी भाजपा
2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जयपुर शहर की 8 में से केवल दो सीटों पर जीती थी। इसमें विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी और सांगानेर से अशोक लाहोटी जीते थे। वहीं, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, आदर्श नगर से रफीक खान, हवामहल से महेश जोशी, किशनपोल से अमीन कागजी, झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया और बगरू से गंगादेवी विधायक हैं। ये सभी कांग्रेस पार्टी से हैं।

Related posts

देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

Clearnews

विश्वविद्यालयों के लिए इंटीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा

admin

‘दारू’ के लिए वन विभाग (forest Department) और पर्यटन (tourism) महकमों के बीच होगी ‘दे-दनादन’

admin