क्राइम न्यूज़रांची

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार

हेमंत सोरेन ने बुधवार को देर शाम को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके चंद घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं।
ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ की। इसके बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे। इसी बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी रांची में राजभवन पहुंच गए। बताया जाता है कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। अस्सी सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 का है।
बुधवार को देर शाम को हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। इससे पहले हेमंत सोरेन से भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
जेएमएम के नेता और राज्यमंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “हमने चंपई सोरेन को विधायक दल के नेता के रूप में चुना है. हम शपथ समारोह के लिए राज्यपाल से अनुरोध करने राजभवन आए थे।” झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है।”

Related posts

राजस्थान: धरी रह गई पीएचईडी मंत्री की हिदायत, महिला अधिकारी ने ली कैमरे पर रिश्वत

Clearnews

मणिपुर: फिर भड़की हिंसा की चिंगारी,कुकी उग्रवादियों का सुरक्षाबलों पर हमला, एक जवान की मौत

Clearnews

राजस्थान: आंगनबाड़ी में नौकरी का झांसा देकर 20 औरतों से गैंगरेप

Clearnews