जयपुरराजनीति

हम घोषणापत्र नहीं संकल्प पत्र लाते हैंः राजस्थान से पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024:प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को राजस्थान के चूरू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन माहौल तैयार किया। पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर आए जनसैलाब इस बात की गवाही है कि पूरा राजस्थान कह रहा है… फिर एक बार मोदी सरकार।
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के 10 साल वाले शासन में देश में लोगों ने बड़े-बड़े घोटाले और लूट की खूब खबरें सुनी थीं। इन घोटालों और लूट के कारण देश की हालत बहुत खराब थी ओर दुनिया में भारत की साख गिर रही थी। लेकिन 2014 के बाद से पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है। आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना ओर हिन्दुओं की आस्था का अपमान करती आई है।
पूरा राजस्थान बोल रहा एक बार मोदी सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर आए जनसैलाब इस बात की गवाही है कि पूरा राजस्थान कह रहा है… फिर एक बार मोदी सरकार। किसान, मेरे नौजवान और आप सब माताएं-बहनें, इतनी बड़ी संख्या में दूर-दूर से हमें अपना आशीर्वाद देने आए हैं, इसके लिए आपका में बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि यह पराक्रम और परिश्रम की धरती है। यह जो ठान लेता है, वो पत्थर की लकीर बन जाता है। ये वीर बेटों को जन्म देने वाली वीर- वीरांगना माताओं की पवित्र भूमि है। यही जज्बा में अपने सामने देख रहा हूं।
पीएम ने खाई ये कसम
उन्होंने कहा कि इससे पहले में 26 फरवरी, 2019 में चुरू आया था, तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने चुरू की धरती पर जो शब्द कहे थे, वो में आज फिर दोहराता हूं। तब मैंने कहा था कि सोगंध मुझे इस मिट्टी की, में देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। आज मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा।
सेना का अपमान- देश का विभाजन करना कांग्रेस की पहचान
रेली में पीएम मोदी ने कांग्रेस के ऊपर तबाड़‌तोड़ प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने जब आतंकियों पर हमला किया तो तब इन लोगों ने सबूत मांगे। सेना का अपमान करना और देश का विभाजन करना ये कांग्रेस की पहचान है। जब तक INDI अलायंस के लोग सत्ता में रहे, इन्होंने हमारे जवानों के हाथ बांधकर रखे। दुश्मन हमला करके चला जाता था। ये जवानों को जवाब देने की इजाजत नहीं देते थे, लेकिन आज स्थिति कुछ ओर है। देश के अंदर आज कोई घूस नहीं सकता है। कोई हिमाकत करता है तो सेना उसके घर में घूस कर मारती है। सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट है। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया। जवान ‘वन रैंक-वन पेंशन की मांग करते थे, कांग्रेस ने इसे भी कभी पूरा नहीं होने दिया। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी केसे ओर कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान उसका बहुत बड़ा उदाहरण है। भाजपा जो कहती है, वो जरूर करती है।
हम घोषणापत्र नहीं संकल्प पत्र लाते
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के जारी घोषणापत्र पर तंज सकते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा केवल घोषणापत्र नहीं जारी करती। हम संकल्प पत्र लेकर आते हैं। कांग्रेस इंडी गठबंधन वाले अपना हित देखते हैं। इन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है। इन्होंने कभी बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। मगर दशकों पुरानी ये मांग भाजपा सरकार ने पूरी की।
पता नहीं कब राम नाम हो जाए
पीएम मोदी ने कहा कि देशहित से भी ज्यादा कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण को प्राथमिकता दी है। जब देश प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मन रहा था, तब कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। ये वही लोग हैं, जिन्होंने कोर्ट में जाकर कहा था कि प्रभु श्रीराम तो काल्पनिक हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग डर डर का प्रभु श्री राम का नाम लेते है। पता नहीं अगर राम नाम लिया तो पता नहीं कब राम नाम हो जाए।

Related posts

सुब्रत रॉय तो रहे नहीं..तो अब जानिए अब कैसे मिलेगा सहारा में आपका फंसा हुआ पैसा

Clearnews

हैंडबॉल में सैफ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्राची गुर्जर बनी पुलिस महकमे में उपनिरीक्षक

admin

बेरोजगार आक्रोश यात्रा की जगह अब 24 जनवरी को सांसद किरोड़ीलाल करेंगे विधानसभा का घेराव

admin