जयपुर

राजस्थान के राज्यपाल (Rajasthan Governor) कलराज मिश्र (Kalraj Mishra’s Book) की पुस्तक ‘संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’ का उपराष्ट्रपति (Vice President) ने किया लोकार्पण (released)

संविधान सर्वोच्च है, सभी इसकी पालना करें-नायडू

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल (Rajasthan Governor) कलराज मिश्र की पुस्तक (Kalraj Mishra’s Book) ‘संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’का उपराष्ट्रपति (Vice President) एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को जोधपुर में लोकार्पण (released) किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च है। उन्होंने सभी से संविधान की पालना करने के साथ ही इसके प्रति जागरुकता का वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान और संस्कृति के साथ ही राष्ट्र चिंतन की सोच से जुड़ी राज्यपाल की पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

नायडू मंगलवार को सर्किट हाउस जोधपुर में राज्यपाल मिश्र की पुस्तक के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुस्तक में राज्यपाल द्वारा ग्रामीण संस्कृति पर गहरी दृष्टि रखने, जैसलमेर और सोनार किले पर संस्मरणात्मक गम्भीर लेखन करने की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पुस्तक संविधान की भारतीय संस्कृति को समझने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। नायडू ने कहा कि संविधान हमें अधिकार देता है तो कर्तव्य की सीख भी देता है। भारतीय संस्कृति बहुलतावादी है। इसमें जात-पांत, भाषा और मजहब के नाम पर कोई भेद नहीं है।

मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक उनके समय-समय पर लिखे लेखों का संग्रह है। उन्होंने संविधान को मानवीय अधिकारों का वैश्विक दस्तावेज बताते हुए कहा कि भारतीय वेद ईश्वर प्रदत्त संविधान है। राष्ट्र जीवंत दर्शन है। संस्कृति और राष्ट्र परस्पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृति, संविधान और राष्ट्र के दर्शन को अलग-अलग लेखों में व्याख्यायित करने का उन्होंने प्रयास किया है। पुस्तक में ‘शिक्षा की संस्कृति’ के अंतर्गत देश में 34 वर्षों के बाद बनी ऐतिहासिक नई शिक्षा नीति के आलोक में शिक्षा से जुड़ी भारतीय संस्कृति पर लेख है। तकनीक आधारित आधुनिक ज्ञान के समुचित और मानवता के कल्याण के लिए वृहद उपयोग पर जोर दिया गया है। मिश्र ने पुस्तक में महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और दर्शन पर लिखे अपने लेखों के बारे में भी जानकारी दी।

Related posts

राजस्थान डायरी: आयूएचएस को मिलेगा 70 बेड का नया कोविड वार्ड

admin

कृतज्ञ राष्ट्र (Grateful Nation) ने सरदार पटेल (Sardar Patel) और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की

admin

चार मृतकों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख की सहायता जारी

admin