जयपुरताज़ा समाचार

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic): 121 सालों बाद एथलेटिक्स (Athletics) में भारत के लिए नीरज चौपड़ा ने भाला फेंक (Javelin throw) में जीता स्वर्ण और बजरंग ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) 2020 में आज यानी 7 अगस्त का दिन भारत का रहा। स्टार एथलीट नीरज चौपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंक (Javelin throw) 121 वर्षों के इतिहास में पहली बार एथलेटिक्स (Athletics) में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। वहीं दूसरी ओर उनसे पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने भी कांस्य पदक जीत देश का गौरव बढ़ाया।

वीडियोः साभार सोनी टेन-1

पदक तालिका में भारत 47वें नंबर पर

नीरज चौपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने से पहले तक भारत पदक तालिका में 65वें नंबर पर बना हुआ था। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारत 47वें नंबर पर आ गया।  वर्ष 1900 से 2021 तक ओलंपिक में भारत के 10 स्वर्ण पदक समेत कुल 35 पदक हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 11 पदक हॉकी में जीते हैं। देश के लिए व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक शूटिंग (2008 बीजिंग ओलंपिक) में अब तक अभिनव बिंद्रा के नाम था। और अब यह पदक भाला फेंक (जेवलियन थ्रो) में नीरज चौपड़ा के नाम भी दर्ज हो गया है।

2012 के लंदन ओलंपिक के प्रदर्शन को पीछे छोड़ा भारत ने

भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। लंदन ओलंपिक में भारत ने कुल छह पदक जीते थे। इस बार यानी टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को पहला पदक मीराबाई चानू ने दिलाया। उन्होंने भारत्तोलन में देश के लिए रजत पदक जीता। बैडमिंटन में भारत के लिए पीवी सिंधु ने कांस्य, पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य, कुश्ती (फ्री स्टाइल) में रवि कुमार दहिया ने रजत पदक और आज ही बजरंग पूनिया भी ने कांस्य पदक जीते।

पूनिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को पछाड़ा

पूनिया ने कजाकिस्तान के पहलवान डाउलेट नियाजबेकोव को 8-0 से पराजित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजरंग पुनिया को टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा;  ‘‘#Tokyo2020 से एक और खुशखबरी! @BajrangPunia  ने अद्भुत ढंग से लड़ा। आपकी उत्‍कृष्‍ट उपलब्धि के लिए आपको ढेर सारी बधाइयां, जिससे हर भारतीय को अपार गर्व और खुशी हुई है।’’

हमेशा याद रखा जाएगा नीरज का प्रदर्शनः पीएम मोदी

सोना जीतने की भारत की आस भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में नीरज चौपड़ा ने पूरी की। उन्होंने ओलंपिक में 13 साल बाद भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्हें देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और राजनेताओं ने बधाइयां दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने उल्लेखनीय भावना के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। पीएम मोदी  ने एक ट्वीट में कहा, “टोक्यो में इतिहास रचा गया है! @Neeraj_chopra1 ने आज जो उपलब्धि हासिल की है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय भावना के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई। #Tokyo2020”

Related posts

सूने मकानों (deserted houses) को निशाना बनाकर चोरी करने वाला नकबजन (Nakbajan) गिरफ्तार (arrested) 1 दर्जन (1 dozen) से अधिक दर्ज हैं चोरी के मामले

admin

उ.प. रेलवे की 8 त्योहार विशेष रेलसेवाएं रद्द, एक का मार्ग बदला

admin

अब होगा शहरी सरकार में घमासान, ग्रेटर महापौर ने 7 अप्रेल को बुलाई साधारण सभा की बैठक

admin