कीवदुर्घटना

यूक्रेन पर फिर संकट, रूसी सेना के कब्जे वाला नोवा कखोवका बांध टूटा

यूक्रेन पर महाविनाश का खतरा मंडरा रहा है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध यूक्रेन के लिए अबतक के सबसे बड़े संकट का कारण बन चुका है। दक्षिणी यूक्रेन में कखोव्का जलविद्युत संयंत्र का एक बांध टूट गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। बांध के टूटने से युद्ध क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। यूक्रेन ने रूसी सेना पर दक्षिणी यूक्रेन के सबसे बड़े नोवा कखोवका बांध को उड़ाने का आरोप लगाया है। बांध के टूटने से इलाके में बाढ़ आ गई है। इससे भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
दोनों देशों के अधिकारियों ने निवासियों को जगह खाली करने का आदेश दिया है। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने रूसी सेना पर नोवा कखोवका बांध को उड़ाने का आरोप लगाया, जबकि क्रेमलिन ने इससे इनकार किया और नुकसान के लिए यूक्रेनी तोड़फोड़ को जिम्मेदार ठहराया है।
दोनों देशों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
रूस और यूक्रेन दोनों ने एक दूसरे पर बांध को नष्ट करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। यह बांध दक्षिणी यूक्रेन में है जिसपर अभी रूसी सेना का कब्जा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि बांध के टूटने से हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में आ गई है।

Related posts

विशाखापत्तनम बंदरगाह पर बड़ा हादसा, ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 40 नावें जलकर खाक

Clearnews

Odisha: बालासोर में पटरी से उतरी कई बोगियां, 50 यात्रियों की मौत की जानकारी

Clearnews

आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

Clearnews