जयपुर

कांग्रेस की नीतियां, विचार एवं नेताओं के कार्यों की जानकारी मोबाइल के ​जरिए पहुंचेगी कार्यकर्ताओं तक

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान में कांग्रेस के संगठन चुनाव हेतु नियुक्त पीआरओ संजय निरूपम ने भरतपुर के यूआईटी ऑडिटोरियम में भरतपुर संभाग के कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशीगण, निकायों एवं पंचायत राज जनप्रतिनिधिगण, निवर्तमान जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण, डिजीटल सदस्यता अभियान हेतु नियुक्त चीफ एवं बूथ एनरोलर सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भरतपुर संभाग में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संजय निरूपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पहली बार डिजीटल पद्धति के द्वारा सदस्य बनाने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि बुकलेट भरने के साथ बदलते समय की मांग के अनुरूप डिजीटल सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया है, जिसमें मोबाईल एप्प के माध्यम से कांग्रेस के सदस्य जोड़े जा सकेंगे। आने वाले समय में अधिकांश कार्य मोबाईल तथा डिजीटल माध्यम से ही सम्पन्न किए जाएंगे। इस कारण डिजीटल सदस्यता अभियान क्रांतिकारी एवं महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत् एकत्रित डाटा के माध्यम से कांग्रेस की नीतियां, विचार एवं नेताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी सभी सदस्यों को जनता के मध्य मोबाईल के माध्यम से शीघ्रता से पहुंचाई जा सकेगी। डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत् कांग्रेस का संदेश जन-जन तक मोबाईल के माध्यम से पहुंचेगा तथा भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देने में आसानी होगी। उन्होंने सभी उपस्थित कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के तहत् अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर लोगों को कांग्रेस से जोडक़र आगामी चुनावों में कांग्रेस की सफलता सुनिश्चित करें।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जहां एक ओर प्रदेश सरकार की खूबियां गिनाई, वहीं दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार पर भी तंज कसे। डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तथा कांग्रेस पार्टी के लिए अपने कार्यकर्ता सर्वाधिक मूल्यवान पूंजी है। कांग्रेस शासन के दौरान सभी नीतिगत निर्णय कार्यकर्ताओं एवं आमजनता के फीडबैक के आधार पर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्तया अभियान चल रहा है जिसके पश्चात् सदस्यता के आधार पर संगठन के चुनाव सम्पन्न होने है। ब्लॉक से लेकर जिलाध्यक्ष तक चुनाव के माध्यम से चुने जाएंगे, इसलिए इस सदस्यता अभियान का महत्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझने की आवश्यकता है।

Related posts

ग्रामीणों (villagers) से 25 लाख (Rs 25 lakhs) रुपये की ठगी करने वाला ऋषिकेश (Rishikesh) से गिरफ्तार (arrested)

admin

राजस्थान में 2.5 एकड़ से कम जमीन (Land) वाले किसानों (Farmers) के लिए ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की फ्री रेंटल स्कीम (Free rental scheme)

admin

आंजना के करीबी रिश्तेदार बने जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष

admin