राजनीतिरायपुर

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री होंगे। आज, रविवार 10 दिसंबर को विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक प्रदेश भाजपा विधायक दल की इस बैठक में यह फैसला किया गया है। विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री होंगे। आज, रविवार 10 दिसंबर को विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक प्रदेश भाजपा विधायक दल की इस बैठक में यह फैसला किया गया है। साय ने मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगाष उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने जो गांरंटी दी हैं, उन्हें  पूरा करने का प्रयास करूंगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी, जिसके कारण इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री कौन होगा होगा। लेकिन अब विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा के साथ ही स्थिति स्पष्ट हो गयी है।
बता दें कि साय कुनकुरी से विधायक हैं और वे आदिवासी समुदाय से हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और वर्ष 2020 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी कार्ड खेला है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी करीब 32 फीसदी है। विष्णु देव साय अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे।

Related posts

जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव की घोषणा

admin

वाल्मिकी समाज के कारण भाजपा के हाथ से गया नगर निगम हैरिटेज

admin

यूसीसी के लिए पीएम मोदी की वकालत से शुरू हुई बहस; असदुद्दीन औवेसी और कांग्रेस नेता चिदंबरम ने पीएम पर साधा निशाना

Clearnews