खेलजयपुर

विनेश फोगाट ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में 55 किग्रा में जीता स्वर्ण पदक..पिंकसिटी से की जबर्दस्त वापसी..!

पिंकसिटी में शनिवार से शुरू हुई सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट ने 16 महीने के लंबे चोट के बाद मैट पर शानदार कमबैक किया। उन्होंने रविवार को जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं की 55 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।जबकि 59 किग्रा खिताब के लिए अंशू मलिक ने सरिता मोर को हराया। दोनों नॉन-ओलंपिक कैटेगरी थीं।
विनेश ने 16 महीने बाद मैट पर शानदार कमबैक करते हुए 55 किग्रा खिताब के लिए ज्योति को हराया, विनेश ने आखिरी बार बेलग्रेड में 2022 विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था, जहां उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। आपको बता दें कि घुटने की चोट के कारण पिछले साल एशियाई खेलों में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। पिछले साल अगस्त में घुटने की सर्जरी कराई थी और उसके बाद दिसंबर ही ट्रेनिंग पर वापस लौट आईं थी।
अंशु मालिक ने हराया धुरंधर सरिता मोर को
विनेश ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में 55 किग्रा का खिताब जीतने के लिए ज्योति को हराने में दो मिनट से भी कम समय लिया।2021 विश्व चैंपियनशिप और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता अंशू मलिक ने महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में पोडियम पर शीर्ष जगह बनाई। उन्होंने चार बार की एशियाई पदक विजेता सरिता मोर को 8-3 से हराया।वहीँ 2010 एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली निर्मला ने 50 किग्रा वर्ग का खिताब हासिल करने के लिए अंडर -23 एशियाई चैंपियन नीलम को हराया।
ये थीं केटेगरी
प्रतियोगिताएं 10 अलग-अलग भार वर्गों में आयोजित की गईं थीं। छह – 50 किग्रा, 53 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा, 68 किग्रा और 76 किग्रा – ओलंपिक कैटेगरी हैं जबकि चार – 55 किग्रा, 59 किग्रा, 65 किग्रा और 72 किग्रा – नॉन-ओलंपिक डिवीजन हैं।
राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2024 महिला पदक विजेताओं के नाम
50 किग्रा: 1. निर्मला, 2. नीलम, 3. सोनिया चौधरी, अंजू
53 किग्रा: 1. अंकुश, 2. ज्योति, 3. कविता माली, स्वाति
55 किग्रा: 1. विनेश, 2. ज्योति, 3. स्वाति, तमन्ना
57 किग्रा: 1. अंजू, 2. तपस्या, 3. शिल्पा, भानु
59 किग्रा: 1. अंशू, 2. सरिता, 3. दीप्ति, अंजलि
62 किग्रा: 1. मानसी, 2. सोनिका कुमारी, 3. सविता, सीमा
65 किग्रा: 1. सोनाली, 2. दीक्षा मलिक, 3. भतेरी, प्रियंका
68 किग्रा: 1. निशा, 2. राधिका, 3. प्रियंका, अन्नू
72 किग्रा: 1. ज्योति, 2. निक्की, 3. जशनबीर कौर, प्रियंका
76 किग्रा: 1. रीतिका, 2. सुनेना, 3. मंजू, हर्षिता

शनिवार से जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप की आरंभ हो गई है। इस बार मेजबानी रेलवे प्रशासन कर रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे की गणपति नगर रेलवे कॉलोनी स्थित क्रिकेट ग्राउंड में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में राष्ट्र के विभिन्न राज्यों की 28 टीमें शामिल हो रही हैं। इनमें 1000 से अधिक स्त्री और पुरुष खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर पिछले दिने धरना विरोध प्रदर्शन में प्रमुख भूमिका में रही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट भी उपस्थित रहीं।

Related posts

मृतक पुजारी के शव को सिविल लाइंस फाटक पर रखकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, मंत्री हरीश चौधरी बोले शव को रखकर कुछ हासिल करने की सोच नैतिकता नहीं, भाजपा नेताओं ने सरकार पर लगाए संवेदनहीनता के आरोप

admin

चार चरणों में होंगे 3848 ग्राम पंचायतों के चुनाव

admin

देवस्थान विभाग 4 सितंबर को बृजनिधि मंदिर में मनाएगा राधाष्टमी महोत्सव

admin