इंदौरदुर्घटना

महाकाल मंदिर में हादसा: भस्म आरती के समय लगी आग, 14 लोग घायल

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की। मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे।
घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।
कमेटी करेगी जांच
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट दी सौंपेगी।
हादसे के समय मंदिर में था सीएम का बेटा
हादसे में समय मंदिर में हजारों लोग मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी हादसे के समय मंदिर में ही थे। बाबा महाकाल की कृपा रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह हुए घायल
हादसे में भस्म आरती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 14 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के नौ घायल इंदौर भर्ती
महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान झुलसे 13 पुजारियों और सेवादारों में से 9 को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार पुजारियों की हालत ठीक है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए।
पीएम मोदी दी हिदायत – ऐसी घटना दोबारा न हो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया। वे घायलों से मुलाकात के लिए भोपाल से इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने भी घटना की जानकारी ली है। प्रधानमंत्री ने मामले की जांच और आगे ऐसी घटना न हो, इसके इंतजाम करने को कहा है।

Related posts

झालावाड़ के अकलेरा पुलिस थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश से बारातियों को ला रही वैन और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत..!

Clearnews

यूक्रेन पर फिर संकट, रूसी सेना के कब्जे वाला नोवा कखोवका बांध टूटा

Clearnews

जयपुर में अग्निकांड: सिलेंडर से लगी आग, 3 बच्चों सहित 5 जिंदा जले

Clearnews